Quantcast
Channel: Hindi स्वास्थ्य ब्लॉग
Viewing all articles
Browse latest Browse all 441

सेब Apple के फायदे और इसे खाने से सम्बंधित सावधानियां

$
0
0

सेब का फल बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। यह पूरे साल उपलब्ध रहता है और सभी के द्वारा बहुत चाव से खाया जाता है। इसके ताज़े फल, जैम, जेली सभी कुछ बनाये जाते हैं।

इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभप्रद है। अंग्रेजी में एक कहावत है, ‘ एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे’, जो की सेब के स्वास्थ्यप्रद गुणों के कारण ही बनी है। कहते भी हैं, सेब खाने से गाल सेब जैसे लाल होते हैं। सेब खनिज, लवण और और विटामिनों का समृद्ध स्रोत है इसलिए इसके सेवन से शरीर की कमजोरी, खून की कमी, थकावट और दिमागी कमजोरी दूर होती है। यह भूलने की बिमारी और हमेशा रहने वाले सर्द को ठीक करता है। इसमें फाइबर होता है जो कब्ज़ को दूर रखता है। सेब में पेक्टिन होने से यह लूज़ मोशन में भी फायदा करता है।

apple-pixb-pd

सेब मैलिक एसिड का भी अच्छा स्रोत है। मैलिक एसिड एक कार्बनिक यौगिक है व सभी जीवों में पाया जाता है। बहुत से अन्य फलों में भी यह पाया जाता है लेकिन सेब में इसकी मात्रा ज्यादा होती है। मैलिक एसिड का सेवन उन लोगों के लिए अत्यंत फायदेमंद है जिन्हें फाइब्रोमाएल्जिया है। फाइब्रोमाएल्जिया Fibromyalgia वह सिंड्रोम है जिसमें शरीर की मांसपेशियों और सॉफ्ट टिश्यूज में हमेशा दर्द बना रहता है। इसकी वजह से व्यक्ति को हमेशा थकान रहती है, नींद की समस्या हो जाती है, और याददाश्त कम हो जाती और मूड भी बिगड़ा रहता है। इस बीमारी का कोई इलाज़ तो नहीं है पर आवश्यक बदलाव से इसे कम किया जा सकता है। सेब ऐसे ही कुछ आहारों में शामिल हैं जिसके सेवन से आप फाइब्रोमाएल्जिया के असर को कम कर सकते हैं।

मैलिक एसिड न केवल दर्द कम करता हैं बल्कि शरीर को अधिक ऑक्सीजन और एनर्जी भी देता है। यह एक ऐसा एसिड है जो शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को कम करता है और इसलिए सेब के सेवन से यूरिक एसिड की अधिकता से होने वाले रोग जैसे की गाउट, आर्थराइटिस, किडनी की पथरी आदि के होने के खतरे कम होते हैं।

सेब खाने के स्वास्थ्य लाभ

  1. सेब वात और पित्त शामक है। यह पुष्टिकारक, कफकारक, भारी, और रूचि कारक है। तासीर में यह ठंडा है और शरीर को शीतलता देता है। सेब को खाने के अनगिनत फायदे हैं और इनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं:
  2. यह बहुत पौष्टिक, एंटीऐजिंग, और एंटीऑक्सीडेंट होता है।
  3. यह किसी को बहुत समय से सिर का दर्द होता है तो उसे नियमित रूप से सुबह सेब काट कर उस पर नमक लगाकर खाना चाहिए।
  4. सेब का नियमित सेवन दिल, दिमाग और रक्त के लिए लाभदायक है।
  5. सेब को खाने से शरीर को अधिक एनर्जी और टिशूज को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है।
  6. यह दिमाग की कमजोरी को दूर करता है।
  7. यह फाइबर से भरपूर होता है और कब्ज़ को दूर करता है।
  8. इसमें पेक्टिन होता है जिस कारण यह पेचिश में भी लाभ करता है।
  9. पेक्टिन कोलेस्ट्रोल, ट्राईग्लीसराइड्स, रक्त में शर्करा के स्तर, को कम करने में भी सहायक है।
  10. यह पाचन को बेहतर बनाता है।
  11. सेब को चबा कर खाने से लार बनती है और मुंह में बैक्टीरिया कम पनपते हैं जिससे कैविटी होने का खतरा कम होता है।
  12. इसके सेवन से डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।
  13. यह शरीर में यूरिक एसिड को मात्रा को कम करता है।
  14. इसके सेवन से यूरिक एसिड से बनने वाले किडनी स्टोन बनने का खतरा कम होता है।
  15. इसके सेवन से अवसाद कम होता है।
  16. यह खून की कमी को दूर करता है।

सेब खाने में सावधानियां

  1. सेब को हर कोई खा सकता है। लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से बहुत गैस बनती है। ऐसे में शुरू में इसकी कम मात्रा लें फिर बाद में मात्रा बढ़ा सकते हैं।
  2. डायबिटीज में थोड़े हरे और छोटे सेब खाए जा सकते हैं जो अधिक मीठे न हों। डायबिटीज में बहुत अधिक पके, मीठे और बड़े सेब नहीं खाने चाहिए।
  3. इसे शाम को या रात को न खाएं। ऐसा करने के कई कारण हैं जैसे की इसमें पेक्टिन होता है और यह पचने में भारी है। शाम को खाने से यह कफ अधिक बनाएगा। इसे खाने का सही समय सुबह है। अगर गैस बनती हो तो खाने के एक घंटे बाद खाएं।
  4. सेब के बीजों को नही खाना चाहिए। यह खाने योग्य नहीं होते।
  5. बहुत ज्यादा सेब न खाएं।
  6. बहुत चमकदार सेब न खरीदें। खाने से पहले सेब बहुत अच्छे से धो लें।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 441

Trending Articles


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Sapos para colorear


Tagalog Love Quotes – Nagmamahal


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


5 Tagalog Relationship Rules


Long distances monthsary message tagalog


Re:Mutton Pies (lleechef)


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.


Pokemon para colorear


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Tropa Quotes


Best Crush Tagalog Quotes And Sayings 2017


“BAHAY KUBO HUGOT”


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Girasoles para colorear